फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Brother Killed Small Brother Due To Molestation With Wife Crime News

रिश्तों का कत्ल: बड़े ने की छोटे भाई की हत्या, चौंकाने वाला कारण आया सामने, परिजनों ने घेरा थाना

Fri, 22 Jan 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 22 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Big Brother Killed Small Brother Due To Molestation With Wife Crime News
सिरसागंज हत्याकांड का खुलासा करती पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में थाना सिरसागंज पुलिस और एसओजी टीम ने सवा माह पूर्व सिरसागंज के मोहवल्लापुर किरावली के समीप मानसिक रूप से कमजोर सत्यवीर उर्फ बंटी की हत्या का पर्दाफाश कर दिया। बंटी की हत्या उसके बड़े भाई मनोज ने ही मफलर से गला दबाकर की थी। उसने बताया कि बंटी उसकी पत्नी से छेड़खानी करता था। इस कारण उसकी पत्नी एक वर्ष से मायके में है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर को सिरसागंज थाना के श्रीराम पैलेस मैरिज होम के पास सत्यवीर उर्फ बंटी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीश चंद्र गौतम, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ घटना के खुलासे में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को कोई सुराग नहीं लग रहा था। ग्रामीण ने सूचना दी कि बंटी की हत्या के पीछे उसके सगे भाई मनोज का हाथ है क्योंकि उसकी पत्नी एक वर्ष से मायके में हैं।
विज्ञापन


एटा: महिला अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही, प्रसूता के पेट में छूटा कपड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया मनोज को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो हत्या से साफ इनकार कर दिया। मनोज के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर जब साक्ष्य सहित पूछताछ की तो उसने बंटी की हत्या अपने साथी नेपाली के साथ मिलकर करना स्वीकार कर लिया। मनोज ने बताया कि चार भाइयों में उसी की शादी हुई थी। मृतक बंटी मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ शराब और गांजा पीने का आदी था। वह उसकी पत्नी के साथ आए दिन छेड़खानी करता था। इससे दोनों के बीच (पति-पत्नी) झगड़ा होता रहता था। पत्नी उसे छोड़कर एक बच्चे को अपने साथ लेकर मायके सोनभद्र चली गई थी। इससे वह परेशान रहने लगा।

मनोज ने बंटू उर्फ नेपाली के माध्यम से छोटे भाई बंटी को शराब पिलाने के बहाने बंबा के किनारे बुलाया। खेतों के माध्यम से वह खुद भी वहां पहुंच गया और गले में पड़े मफलर से गला दबा दिया। जब बंटी उससे नहीं मरा तो रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों लोग शव को छोड़कर घर वापस आ गए थे। मनोज ने कहा कि भाई की हत्या उसकी हरकतों से तंग आकर की थी। एसपी देहात ने कहा कि खुलासा करने वाले टीम को 15 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 

देवर की हत्या होते ही लौट आई मनोज की पत्नी 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि देवर सत्यवीर उर्फ बंटी की हत्या 11 दिसंबर को कर दी थी। 29 दिसंबर को ही मनोज की पत्नी मायके से वापस आ गई थी।

खुलासे से पूर्व 70 लोगों से की पूछताछ 
पुलिस ने मैरिज होम संचालक, शादी समारोह में आयोजक, बैंडबाजे वालों सहित 70 लोगों से हत्याकांड के संबंध में पूछताछ की। लेकिन इससे पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला था।

पुलिस के खुलासे को परिजनों ने नकारा, थाने का घेराव
थाना सिरसागंज के गांव कैरावली निवासी बंटू उर्फ सत्यवीर के चर्चित हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के बड़े भाई मनोज को दोषी पाया। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने इस खुलासे पर रोष व्यक्त करते हुए थाना सिरसागंज का घेराव करते हुए पुलिस पर असली आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। 

गुरुवार दोपहर जब पुलिस ने कैरावली के हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी भाई के रूप में किया ग्राम कैरावली के मृतक के परिजनों में असंतोष फैल गया। गांव में पीड़ित के परिजनों ने अपनी समस्या बताई तो पूरा गांव उनके साथ हो लिया। ग्रामीण ट्रैक्टर में भरकर सिरसागंज थाने पर पहुंच और थाने का घेराव किया। जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह लोधी को मिलने पर भाजपा के जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले के साथ थाने पर जा पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को शांत किया।

थाने में मौजूद गिरफ्तार हत्यारोपी मनोज कुमार की पत्नी गीता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहां के पुलिस ने झूठी मनगढ़ंत कहानी बना कर मेरे पति को इस मामले में झूठा फंसाया है। देवर मानसिक रूप से कमजोर था। भाजपा नेता अविनाश सिंह भोले ने कहा कि है कि पूरे मामले को देखते हुए पुलिस की कहानी पर शक हो रहा है उन्होंने कहा कि परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने असली आरोपियों को बचाने के लिए इस कहानी को बनाया है। शासन से इस मामले की दोबारा जांच की मांग करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed