फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big action against Madhusudan Inter College Gokul in mathura

यूपी बोर्ड परीक्षा: एसटीएफ की कार्रवाई के बाद बड़ा फैसला, खत्म हो सकती है इस कॉलेज की मान्यता

Fri, 15 Feb 2019 06:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
big action against Madhusudan Inter College Gokul in mathura
मधुसूदन इंटर कॉलेज के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
मथुरा के गोकुल स्थित मधुसूदन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं बदल रहे केंद्र व्यवस्थापक सहित चार लोगों को एसटीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद अब इस कॉलेज की मान्यता खत्म करने की संस्तुति बोर्ड से कर दी गई है।
विज्ञापन


मथुरा जिले में भले ही इस बार सतर्कता ज्यादा बरती जा रही हो, लेकिन एसटीएफ की कार्रवाई ने दर्शा दिया है कि यहां नकल का खेल जारी है। 10 से 25 हजार रुपये में उत्तर पुस्तिकाएं बदली जा रही हैं। उन्हें बाहर से हल कराने की सुविधा भी दी जा रही है। 
विज्ञापन


कार्रवाई से मचा हड़कंप 

मधुसूदन इंटर कॉलेज में चल रहे इस खेल के खुलासे के बाद अब अन्य केंद्र प्रबंधकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। एसटीएफ ने भी इस दिशा में और सक्रियता बढ़ा दी है। ग्रामीण अंचल के परीक्षा केंद्रों पर नकल के तौर तरीकों को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ छात्र-छात्राओं से भी संपर्क साधा जा रहा है, जिससे नकल माफिया और दबोचे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने मधुसूदन इंटर कॉलेज की मान्यता खत्म करने की संस्तुति बोर्ड को भेज दी है। इसके अलावा यहां सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नया केंद्र व्यवस्थापक बना दिया है। खडग सिंह इंटर कालेज में भी केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया है। 


परीक्षा प्रभारी एडीएम ने 18 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन खुद करें। उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र तक पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed