फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big accident in Etah late night roof of old house collapsed one girl died three injured including couple

UP: एटा में देर रात बड़ा हादसा,  पुराने मकान की छत गिरी,  एक युवती की मौत, दंपती सहित तीन घायल

Sat, 11 Mar 2023 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 09:54 AM IST
सार

मकान काफी पुराना है। हादसा देर रात एक बजे हुआ, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। 

विज्ञापन
Big accident in Etah late night roof of old house collapsed one girl died three injured including couple
गिरी मकान की छत (सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी संजय कुमार के पुराने मकान की छत शुक्रवार देर रात भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में रिश्तेदारी में आई युवती सोनम (20) की मौत हो गई, जबकि संजय सिंह इसकी पत्नी सुमन और दो बच्चे घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


छत गिरने की तेज आवाज होने के साथ ही ग्रामीण भयभीत हो गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। घर में मौजूद लोग मलबे में दबे हुए थे। इनको निकालने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की भीड़ भी वहां जुट गई। सभी घायलों को पुलिस ने रात में ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां युवती सोनम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। जबकि बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बताया जा रहा है सभी लोग देर शाम ही पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौटे थे, गहरी नींद में  सोते समय ही हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed