फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bicycling in the Yellow Zone crown patrolling

ताज के यलो जोन में साइकिल से पेट्रोलिंग

Wed, 11 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 Feb 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया और हांगकांग की तर्ज पर आगरा में भी स्मारकों की सुरक्षा में साइकिल स्क्वैड रहेगा। ताज के यलो जोन में यह स्क्वैड गश्त करेगा और पर्यटकों की सुरक्षा से लेकर ताज के आसपास नजर रखेगा। मंगलवार को एसएसपी ने 15 साइकिल की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आस्ट्रेलिया और हांगकांग में स्मारकों की सुरक्षा मेें साइकिल से पुलिस पेट्रोलिंग करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ताज के यलो जोन में भी साइकिल से पुलिस गश्त करेगी। इसका नाम ई-फोक्स रखा गया है। ताज के आसपास संकरी गलियां हैं। पर्यटकों की भीड़ भी रहती है। इस कारण बाइक और कार नहीं पहुंच पाती है। साइकिल से पुलिस आसानी से जा सकेगी। पुलिसकर्मी हेलमेट, डंडा और चाकू से लेस रहेंगे। पर्यटकों को समस्या होने पर पुलिसकर्मी एडवांस साइकिल से उन तक पहुंच जाएंगे। साइकिल की अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें डिस्क ब्रेक लगे हैं। बैटरी से जुड़ा हूटर और सायरन है। हेड लाइट लगी है। अगर, यह प्रयोग सफल रहा है तो किले के आसपास भी इन्हें लगाया जाएगा। अन्य थानों में भी यह व्यवस्था की जाएगी। इनसे प्रदूषण का खतरा नहीं, जिस कारण पुलिसकर्मी आसानी से यलो जोन में आ और जा सकते हैं।  
विज्ञापन


स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एसओपी
आगरा। पाकिस्तान में स्कूल पर हुए आतंकी हमले की घटना के बाद पुलिस ने स्कूलों के लिए स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसेड्यूर (एसओपी) तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि स्कूल भवन का निर्माण करने में किन बातों का ख्याल रखें। आपात स्थिति में क्या कदम उठाए जाने चाहिए। घटना होने पर पुलिस को किन नंबरों पर सूचित करें। माता-पिता के साथ समय-समय पर मीटिंग की जाए। वहीं होटलों की सुरक्षा को लेकर भी एसओपी तैयार की गई है। इसमें सुरक्षा मानकों के साथ आपात स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए, इस बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के सुझाव के लिए बुकलेट
आगरा। ताजनगरी आने वाले पर्यटकों से उनके सुझाव भी पुलिस जानेगी। इसके लिए प्रत्येक होटल में एक बुकलेट रखी जाएगी। इसमेें पर्यटक अपने नाम और पते के साथ सुझाव लिख सकेंगे। इसमें शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। होटल संचालक इस बुकलेट को अपने काउंटर पर रखेंगे। इसके बाद पुलिस के पास इस बुकलेट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed