भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज में भाग लेने की आज आखिरी तारीख, दिखाएं पाक कला का हुनर, पाएं इनाम
- कोरोना काल में घर बैठे दिखाएं अपनी कुकिंग का टैलेंट और जीतें इनाम। क्या आपने अभी तक अपनी मनपसंद रेसिपी तैयार नहीं की है... तो देर न करें भुक्कड़ रेसिपी चेलेंज में भाग लेने की 31 जुलाई आखिरी तारीख है।
विस्तार
ऐसे करें अपनी रेसिपी अपलोड
भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए www.oyebhukkad.com पर जाकर अपनी रेसिपी अपलोड करें या 08045491412 पर मिस्ड कॉल करें। आप अपनी रेसिपी हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर रेसिपी भेजने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, लिंग, पता, रेसिपी की फोटो और उसे बनाने का तरीका मोबाइल नंबर 7253985620 पर भेजें।
कहीं छूट न जाए मौका
रेसिपी भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2020 है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप 8858900080 पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
महिलाएं ही नहीं पुरुषों में भी है उत्साह
कुकिंग प्रतियोगिता में सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुषों का भी उत्साह जबरदस्त देखा जा रहा है।
अमर उजाला की पहल सराहनीय
नई ऊर्जा का संचार होगा
शेफ हिमांशु आर्य ने कहा कि इस महामारी के समय जब लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। उनके लिए बीएल एग्रो और अमर उजाला इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार करने का काम करेंगे। एक अच्छी और नई सोच के लिए दोनों बधाई के पात्र हैं। लोगों की रेसिपी परखने के लिए तीन मापदंड का सहारा लूंगा..प्रस्तुतिकरण, विवरण और नयापन।
हिमांशु आर्य मास्टर शेफ इंडिया सीजन 6 के टॉप 8 कंटेस्टेंट रहे हैं। साथ में निर्णायक की भूमिका में मास्टर शेफ नवनीत रस्तोगी, शेफ कविता सिंह और शेफ संध्या भी होंगी।