फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhopal shatabdi is choice of tourist for agra in place of gatiman

गतिमान को पछाड़कर आगरा के लिए पर्यटकों की पहली पसंद बनी ये ट्रेन

Wed, 04 Oct 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Oct 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
bhopal shatabdi is choice of tourist for agra in place of gatiman
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर महज 100 मिनट में दिल्ली से आगरा पहुंचाने वाली गतिमान एक्सप्रेस बेशक देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन हो, लेकिन यह यात्रियों की पहली पसंद नहीं बन सकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली से आगरा तक अभी भी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस पर्यटकों और यात्रियों की पहली पसंद है। ज्यादा किराया, सुविधाओं का अभाव और आगरा के लिए टाइमिंग गतिमान को शताब्दी के मुकाबले पछाड़ रही है।
विज्ञापन


देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस सौ मिनट में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा तक पहुंचाती है, जबकि भोपाल शताब्दी नई दिल्ली स्टेशन से आगरा छावनी तक 117 मिनट में पहुंचाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 मिनट का समय शताब्दी में ज्यादा लगता हो लेकिन यात्रियों की पहली पसंद आज भी भोपाल शताब्दी है। शताब्दी सुबह छह बजे नई दिल्ली से चलती है, जो 7:57 पर आगरा छावनी स्टेशन पहुंचती है। 

ये है बड़ी वजह

bhopal shatabdi is choice of tourist for agra in place of gatiman
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
वहीं गतिमान एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे चलकर आगरा छावनी तक सुबह 9:50 बजे आती है। आगरा से दिल्ली के लिए गतिमान एक्सप्रेस शाम 5:50 बजे रवाना होती है, जो दिल्ली शाम 7:30 बजे पहुंचती है। 

भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस आगरा से रात 9:15 पर चलकर रात 11:30 बजे पहुंचती है। इस तरह शताब्दी से आकर दिल्ली लौटने वालों को पूरे 13 घंटे आगरा में समय गुजारने का मौका मिलता है, वहीं गतिमान एक्सप्रेस से महज आठ घंटे ही मिलते हैं।

टूर आपरेटरों की भी पसंद शताब्दी

bhopal shatabdi is choice of tourist for agra in place of gatiman
आगर कैंट स्टेशन - फोटो : Self
गतिमान को जोर शोर से शुरू किया गया तो इसके हवाई जहाज की तरह से ट्रेन हॉस्टेस, वाई-फाई, नाश्ता और अन्य सुविधाओं का बखान किया गया लेकिन रेलवे ने इनमें से किसी पर ध्यान ही नहीं दिया। 

पर्यटन विभाग ने भी एसी बस को शताब्दी के लिहाज से सुबह 8:30 बजे से शुरू किया है, जबकि गतिमान 9:50 पर पहुंचती है। गतिमान के यात्रियों के लिए केवल ताज और किला ही देखना मुमकिन है, जबकि शताब्दी केयात्री फतेहपुर सीकरी, ताज और किला के साथ शाम को नाइट लाइफ और लाइट एंड साउंड शो भी देख पाते हैं।

आगरा से दिल्ली की बुकिंग का ये हाल

दिन            शताब्दी          गतिमान     
4 अक्तूबर     वेटिंग-7         178
5 अक्तूबर      87                 354
7 अक्तूबर      86                455
8 अक्तूबर     वेटिंग-148     378
9 अक्तूबर     93                  519 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed