फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhopal Shatabdi Express stop by Son for Chain pulling cause of mother Breakfast

मां के नाश्ते को बेटे ने रोक दी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन, जमानत पर छूटे

Mon, 01 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Shatabdi Express stop by Son for Chain pulling cause of mother Breakfast
सांकेतिक तस्वीर
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को एक बेटे ने तब तक नहीं चलने दिया जब तक उसकी मां ने नाश्ता नहीं कर लिया था। नाश्ता कर रही मां को मथुरा ही उतरना था लेकिन, इसी बीच ट्रेन चल दी थी।
विज्ञापन


बेटे ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत दोनों पर कार्रवाई की और जमानत पर छोड़ दिया। युवक के रिश्तेदार भी जंक्शन पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


रविवार को नई दिल्ली के यमुना बिहार कालोनी निवासी मनीष अरोड़ा मां व दो साथियों के साथ भोपाल शताब्दी से मथुरा आए थे। चारों लोग भोपाल शताब्दी के सी-8 कोच में सीट नंबर 52 से 56 पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह 7:23 बजे जब शताब्दी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो मनीष अरोड़ा की मां ट्रेन में नाश्ता करती रह गईं। मथुरा में शताब्दी का ठहराव केवल एक मिनट था लिहाजा ट्रेन चलने लगी। मनीष ने तत्काल चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया।

शताब्दी की चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ के जवान दौड़ पड़े। ट्रेन से उतरते ही मनीष अरोड़ा व मां को आरपीएफ ने पकड़ लिया और थाने ले आए। इसके चलते शताब्दी दो मिनट अतिरिक्त स्टेशन पर खड़ी रही। 

मनीष अरोड़ा ने आरपीएफ को बताया कि मां नाश्ता करते वक्त ट्रेन में रह गईं थीं और उतर नहीं सकीं। आरपीएफ ने मनीष अरोड़ा के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि रेलवे कोर्ट खुलने पर मनीष को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed