{"_id":"5d18eaed8ebc3e3c7239ade1","slug":"bhopal-shatabdi-express-stop-by-son-for-chain-pulling-cause-of-mother-breakfast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां के नाश्ते को बेटे ने रोक दी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन, जमानत पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के नाश्ते को बेटे ने रोक दी भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन, जमानत पर छूटे
Mon, 01 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को एक बेटे ने तब तक नहीं चलने दिया जब तक उसकी मां ने नाश्ता नहीं कर लिया था। नाश्ता कर रही मां को मथुरा ही उतरना था लेकिन, इसी बीच ट्रेन चल दी थी।
बेटे ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत दोनों पर कार्रवाई की और जमानत पर छोड़ दिया। युवक के रिश्तेदार भी जंक्शन पर पहुंच गए।
रविवार को नई दिल्ली के यमुना बिहार कालोनी निवासी मनीष अरोड़ा मां व दो साथियों के साथ भोपाल शताब्दी से मथुरा आए थे। चारों लोग भोपाल शताब्दी के सी-8 कोच में सीट नंबर 52 से 56 पर थे।

Trending Videos
रविवार की सुबह 7:23 बजे जब शताब्दी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो मनीष अरोड़ा की मां ट्रेन में नाश्ता करती रह गईं। मथुरा में शताब्दी का ठहराव केवल एक मिनट था लिहाजा ट्रेन चलने लगी। मनीष ने तत्काल चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया।
शताब्दी की चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ के जवान दौड़ पड़े। ट्रेन से उतरते ही मनीष अरोड़ा व मां को आरपीएफ ने पकड़ लिया और थाने ले आए। इसके चलते शताब्दी दो मिनट अतिरिक्त स्टेशन पर खड़ी रही।
मनीष अरोड़ा ने आरपीएफ को बताया कि मां नाश्ता करते वक्त ट्रेन में रह गईं थीं और उतर नहीं सकीं। आरपीएफ ने मनीष अरोड़ा के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बाद में उनको जमानत पर छोड़ दिया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि रेलवे कोर्ट खुलने पर मनीष को कोर्ट में पेश किया जाएगा।