{"_id":"66e88deef70641763008bf45","slug":"bhogaon-police-trying-to-implicate-husband-in-a-false-case-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124045-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही भोगांव पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति को झूठे मामले में फंसाना चाह रही भोगांव पुलिस
Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के मुरली नगर निवासी एक महिला ने पुलिस पर पति को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। आरोप लगाया कि प्रभारी जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं। विपक्षी को उनके खिलाफ धरने पर बैठा दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दाेष पति को न्याय दिलाने की मांग की है।
भाेगांव क्षेत्र के मुरली नगर निवासी गीता देवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी। बताया कि पड़ोसी हेमसिंह निवासी हरगनपुर की 25 जनवरी को हत्या कर दी थी। शक के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें मृतक के सगे फूफा व पुत्रों का नाम आया था। उनका एक पुत्र दलवीर जेल भी भेजा था। उन्होंने पूरन से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर हेमसिंह का आधा मकान बना था। यह सब जानने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने पति बिजेंद्र कुमार को मुल्जिम बनाना चाहा। वह आईजी के समक्ष पेश हुईं तो जांच कराई गई।
जांच में पति निर्दाेष पाए गए। इसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक भोगांव नहीं थे। इसके बाद भी 12 सितंबर को उनके मायके जाकर भाई व परिजन को धमकाया गया। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। अब पुलिस ने विपक्षी को उकसा कर धरना पर बैठा दिया है। ताकि पुलिस दबाव में आकर पति के खिलाफ कार्रवाई करे। एसपी से मामले में निष्पक्ष जांच कराने व कार्रवाई की मांग की है। आरोपों को लेकर प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला आरोपी बिजेंद्र की पत्नी हैं। आरोप पूर्णत: निराधार हैं।