फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhimrao Ambedkar University working council meeting held in agra

Agra University: नकल पर नकेल में विवि प्रशासन नाकाम, परीक्षा में पकड़े गए 15 मामले; सिर्फ जांच का चल रहा खेल

Sun, 08 Jun 2025 03:18 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से मई तक संचालित हुई। इस दौरान 15 से ज्यादा कॉलेजों में सामूहिक नकल के मामले पकड़े गए थे। 

विज्ञापन
Bhimrao Ambedkar University working council meeting held in agra
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में हाल में आयोजित परीक्षाओं में सामूहिक नकल में संलिप्त कॉलेजों के विरुद्ध कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। कहा गया कि गठित समिति जांच रिपोर्ट परीक्षा समिति में रखेगी। तब कुछ निर्णय होगा। ऐसे में नकल पर नकेल में विवि प्रशासन नाकाम ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन


कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय के विधि सलाहकार को हटाने के अलावा अन्य विषयों को भी रखा गया, जिन पर चर्चा की गई। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 अप्रैल से मई तक संचालित हुई। इस दौरान 15 से ज्यादा कॉलेजों में सामूहिक नकल के मामले पकड़े गए थे। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन


 

विवि प्रशासन ने परीक्षा परिणाम जारी करने शुरू कर दिए, लेकिन दागी कॉलेजों के विषय में कोई निर्णय नहीं लिया गया। क्या इनका परीक्षा परिणाम रोका जाना है, आगामी परीक्षा के लिए डिबार किया जाना है। इन विषयों पर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया। जबकि पूर्व में ऐसे कॉलेजों को डिबार किया जाता रहा है।

विवि के अधिकारियों का कहना है कि नकल विषय में पहले समिति का गठन होगा। यह समिति जांच करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट को परीक्षा समिति में रखा जाएगा। तब कहीं जाकर परीक्षा समिति इन कॉलेजों के बारे में कोई निर्णय करेगी। सवाल उठता है कि तब इस नकल पर निर्णय लेने से क्या हासिल होगा।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि नकल संबंधी मामलों को जांच के बाद परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा, तभी निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed