भावना चौहान हत्याकांड के शूटर ने पुलिस से मांगा अपना 'लकी तमंचा', हत्याओं के खुलासे से उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी की स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान भावना चौहान हत्याकांड का आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। उसने पुलिस गिरफ्त में अपना लकी तमंचा मांगा। उसका कहना था कि तमंचे का वार कभी खाली नहीं गया।
कोतवाली क्षेत्र के शृंगारनगर निवासी भावना चौहान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भाजपा के दिवंगत नेता मदन चौहान के पुत्रों की नामजदगी की गई थी। बाद में उक्त लोग निर्दोष पाए गए।
पुलिस ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए जेल में बंद जेठ पर साजिश रचने का खुलासा किया था। वहीं मामले में शूटर गौरव चौहान निवासी गांव हरचंदपुर की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी अजय शंकर राय ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
शनिवार को सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही, स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने टीम के साथ गांव हरचंदपुर के पास दबिश दी। पुलिस को देखकर शूटर गौरव चौहान, भाजपा नेता मदन चौहान हत्याकांड का आरोपी आशू गौर और जबर सिंह निवासी जवापुर थाना दन्नाहार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गौरव चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आशू गौर और जबर सिंह भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भागे हुए आशू गौर पर 50 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि गौरव चौहान बेहद शातिर शूटर है। उसका कबूलनामा है कि उसने अब तक करीब 14 लोगों की हत्याएं की हैं। मामले सिर्फ पांच ही खुल सके। गौरव पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी गौरव चौहान को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लेकर आए, वहां उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके तमंचा का वार कभी खाली नहीं गया। वह उसका लकी तमंचा है। उसने पुलिस से तमंचा वापस करने की बात कही थी।