फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhartiya Kisan Union Farmers Rally For Increased Prices Of Petrol And Diesel Agra Police Stops Tractors

महंगाई पर प्रदर्शन: डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में आगरा के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से बहस

Fri, 09 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने गढ़ी वृंदावन पर ही रोक दिया। रैली बमरौली कटारा तक जानी थी। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि उन्होंने पुलिस की बात यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक से कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस रैली को रोकती है तो फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने रैली निकालने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन
Bhartiya Kisan Union Farmers Rally For Increased Prices Of Petrol And Diesel Agra Police Stops Tractors
आगरा: ट्रैक्टर रैली निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार को तीनों कृषि कानूनों, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों व आलू उत्पादक किसानों की समस्याओं के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। गढ़ी वृंदावन में आठ मिनट तक ट्रैक्टरों का हॉर्न बजाकर विरोध प्रदर्शित किया। रैली को रोकने पर किसान नेताओं के साथ पुलिस की नोकझोंक भी हुई। 

विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली को पुलिस ने गढ़ी वृंदावन पर ही रोक दिया। रैली बमरौली कटारा तक जानी थी। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने बताया कि उन्होंने पुलिस की बात यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक से कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस रैली को रोकती है तो फतेहाबाद रोड को जाम कर दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने रैली निकालने की अनुमति दे दी। बमरौली कटारा तक रैली निकाली गई। 
विज्ञापन


किसानों ने पेट्रोल-डीजल के दाम करने, बिजली बिल व किसानों का कर्ज माफ करने आदि मांगे बुलंद की। विरोध प्रदर्शन में यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष तातीराम जादौन, किसान नेता कोमल सिंह बघेल, जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार, सुनील अरोड़ा, गजेंद्र, महाराज सिंह, उत्तम सिंह, बनवारीलाल तोमर, हरिओम सिंह, ज्ञान सिंह, धर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के सामने हॉर्न बजाया
किसान नेताओं ने डीवीवीएनएल के सामने स्थित पेट्रोल पंप के सामने भी एक घंटे से अधिक समय तक हॉर्न बजाकर विरोध दर्ज कराया। सौरभ चौधरी, चौधरी रामवीर सिंह, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, मनोज चौधरी, अमित, रामकुमार यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे। 


श्याम सिंह चाहर को हिरासत में लिया
किसान नेता श्याम सिंह चाहर को बुधवार रात करीब 12 बजे सदर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। श्याम सिंह चाहर का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: विश्व प्रसिद्ध मेला पर कोरोना का ग्रहण: संक्रमण के चलते निरस्त हुआ मुड़िया पूर्णिमा मेला, डीएम ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed