फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhartiya kisan parti

दर्ज मुकदमा खत्म नहीं हुआ तो होगा आंदोलन : भानु प्रताप सिंह

Thu, 20 Feb 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan parti
टूंडला में वार्ता करते भानु प्रताप सिंह भानु - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नारखी में मेरे और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। यदि पुलिस ने अगले पांच दिन में दर्ज मुकदमा खारिज नहीं किया तो अगले दिन थाने के सामने मैं हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों संग धरने पर बैठ जाऊंगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह किसानों के सेवक हैं और पिछले 40 साल से किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। यही कारण है कि हथियार छीनने के बाद भी दबंगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज कराने नहीं गए। कहा कि थाना नारखी प्रभारी बृजेश कुमार उन्हें गुमराह करते रहे। माफी मंगवाने के साथ हथियार वापस कराने की बात कहते हुए उन्हें बुलाया और वह भरोसा कर चले आए थे। उन्होंने आरोप लगया कि पुलिस ने साठगांठ कर उनके और उनके भतीजों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने छीने गए हथियारों को भी मौके से बरामद दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने मजबूरी में दूसरे दिन जबर सिंह, गिरेशपाल, अजीतपाल, धीरेंद्र, विनीत, अनुज, स्कूल स्टाफ और बस चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पड़ा। थाने पर प्रदर्शन के दौरान भी एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने मुकदमा खत्म कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अभी तक मुकदमा खत्म नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि वह पुलिस के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। किसी भी सूरत में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे शिकायत
टूंडला। भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस के सहयोग से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 70 साल के बुजुर्ग किसान नेता को फायरिंग कर मौके से भागना दर्शाया गया है। वह शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फिरोजाबाद पुलिस की कार्यशैली की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed