Farmers Protest: किसानों के भारत बंद को लेकर सेक्टर स्कीम लागू, आगरा की सीमाओं पर पुलिस तैनात
- कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के भारत बंद के एलान के बाद आगरा जिले में भी पुलिस का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले से लगी राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सोमावार से चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। उधर, किसान संगठन और उनको समर्थन देने वाले राजनीतिक संगठनों पर भी पुलिस की नजर है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है।
किसान संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई है। 70 से 80 स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। यह पता किया जा रहा है कि भारत बंद में कौन-कौन संगठन लगे हैं? उनके पदाधिकारी कौन है? उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है।
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाई... ड्रोन कैमरों से भी रहेगी नजर
जिले में प्रवेश के रास्तों पर पुलिस रहेगी। जबरन बाजार बंद कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कई इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। उधर, रेलवे ट्रैकों पर भी आरपीएफ की गश्त बढ़ा दी गई है। आगरा रेल मंडल के सभी स्टेशनों को अलर्ट किया गया है। जीआरपी की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं।
आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी को अलर्ट किया गया है। ड्यूटी लगाई गई हैं। आपात स्थिति होने पर राज्य पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
बाजार खुलेंगे, सिटी बसें, टैक्सी, ऑटो भी बंद नहीं होंगे
बंद को किसी भी व्यापार मंडल का समर्थन नहीं मिला है। इस कारण बाजार खुले रहेंगे। ऑटो, टैक्सी, सिटी बस सेवा भी यथावत चलेगी। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि सभी मंडलों से बात हो गई है, कोई सेवा बंद नहीं की जाएगी। उपरिवहन निगम की बस सेवाएं मंगलवार को पूरी तरह सुचारु रहेंगी। सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा, केवल दिल्ली वाले रूट की बसें ही बाधित हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली की बसें भी चलेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंढीर ने बताया कि रोडवेज बसों के संचालन को लेकर लोग पूछताछ कर रहे हैं मगर सभी रूटों पर बसों का संचालन यथावत रहेगा। ओला व उबैर टैक्सी सेवा की आनलाइन बुकिंग और संचालन भी मंगलवार को सुचारु रहेगा। ओला टैक्सी के अक्षय कुमार ने बताया कि इसमें किसी तरह की तब्दीली नहीं की गई है। जिन रूटों पर रास्ते बंद हैं, केवल वहां के लिए बुकिंग नहीं होगी।
ट्रांसपोर्ट कंपनियां खुलेंगी, बुकिंग होगी
आगरा की सभी ट्रांसपोर्ट कंपनियां मंगलवार को खोली जाएंगी। केवल ट्रकों के आवागमन रोका जाएगा, ताकि ट्रकों में किसी तरह का नुकसान नहीं हो। आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के दीपक शर्मा, आगरा पब्लिक कैरियर के देवेंद्र गुप्ता, आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट के राजपाल यादव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट कंपनियां तो खुली रहेंगी। लेकिन जो ट्रक दूसरे प्रांतों में हैं, उन्हें एक दिन रोका जाएगा। बुकिंग आदि जारी रहेगी।