कासगंज। कृषि कानूनों के विरोध के मुख्य आंदोलनकारी राकेश टिकैत के काफिले पर राजस्थान पर हुए हमले को लेकर भाकियू स्वराज में आक्रोश है। भाकियू नेताओं ने शनिवार को कैंप कार्यालय गढ़ी पर पंचायत बुलाई। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन का एलान किया।
भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने स्वागत के बहाने किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ी रुकवाई और हमला कर दिया। उनके ऊपर स्याही फेंकी गई और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। यह गलत है।
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करने पर राकेश टिकैत पर यह हमला हुआ है। इस दौरान आशीष पांडे, विनोद चौहान, सुरेश चौहान, अमर सिंह, ऐदल सिंह, सुजीत पांडे सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे। संवाद