फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu Kisan District President was smuggling hemp caught in checking

Firozabad: गांजे की तस्करी कर रहा था भाकियू किसान जिलाध्यक्ष, चेकिंग में दबोचा गया; 40 लाख का माल बरामद

Thu, 29 Jun 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 09:55 AM IST
सार

भाकियू किसान जिलाध्यक्ष  से 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन
Bhakiyu Kisan District President was smuggling hemp caught in checking
गांजा तस्करी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। तस्करों से पुलिस ने 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात 12 बजे करीब आगरा हाईवे पर एफएच मेडिकल काॅलेज के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को वहां एक आई-20 कार आगरा की ओर से आती हुई दिखाई दी, जिस पर भाकियू किसान लिखा था। पुलिस ने रोककर कार की जांच की तो उसमें से 20.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से गांजा मिलते ही सवारों ने भागने का प्रयास किया, पुलिस दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम भारत किसान यूनियन आगरा जिलाध्यक्ष सूरज निवासी खंदौली, प्रभात निवासी सुवायन थाना एत्मादपुर, व रवि निवासी चंदन नगर, कालिंदी बिहार आगरा बताया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

फिरोजाबाद में होनी थी बिक्री

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांजा तस्करी के तार झारखंड से जुड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा बरामद गांजा झारखंड से तस्करी को लाया गया था। उसे फिरोजाबाद में बेचा जाना था। गांजे को फिरोजाबाद में काैन खरीदने वाला था, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में और कितने लोग शामिल हैं। तस्करी कर लाए जाने वाले गांजे को फिरोजाबाद के अलावा कहां-कहां बेचा जाता है, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed