फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhakiyu, brazil ,pm

भारतीय किसान यूनियन ने किया ब्राजील के राष्ट्रपति का आने का विरोध

Sun, 26 Jan 2020 10:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
bhakiyu, brazil ,pm
25एमएनपी-04-कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति का भारतीय किसान यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर गन्ना उत्पाद में ब्राजील के रुख के खिलाफ ब्राजील के राष्ट्रपति पर कूटनीतिक दबाव बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के सदस्य जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है ब्राजील के राष्ट्रपति ने भारतीय गन्ना किसानों का विश्व व्यापार संगठन में विरोध किया है। ब्राजील सीधे तौर पर भारत के गन्ना और चीनी उत्पादकों और श्रमिकों के लिए खतरा है। भारत सरकार द्वारा ब्राजील के राष्ट्रपति पर इस मुद्दे को वापस लेने की मांग करते हुए कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए। इस मौके पर राजा ठाकुर, कमलेश्वर कश्यप, मानिक चंद्र, योगेश दुबे, अहिवरन सिंह, राधेश्याम शाक्य, रामप्रकाश लोधी, रतीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed