फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakiyu Bhanu listened to the problems of the villagers in the Kisan Panchayat

भाकियू (भानु) ने किसान पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu listened to the problems of the villagers in the Kisan Panchayat
कासगंज में भाकियू (भानु) के संगठन में शामिल ग्रामीण। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की किसान पंचायत ग्राम खुशहालपुर में आयोजित की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भाकियू के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अरुण चौहान ने कहा कि गांव-गांव भारतीय किसान यूनियन भानु का संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित अधिकारियों की ओर रखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके। यूनियन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन से किसानों का जोड़कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष बृजेश चौहान ने कहा कि संगठन को लेकर ग्राम खुशहालपुर पर विस्तार किया गया है। मनोज बघेल को युवा प्रदेश सचिव बनाया गया है। संगठन की सदस्यता लेने वाले किसानों को सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव जय सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री बदन सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू पुंडीर, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश यादव, जिला प्रभारी मोहन सिंह गौतम एवं जिला मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed