{"_id":"615476548ebc3e04585c460e","slug":"bhagwat-spokesperson-raj-rajeshwar-s-problems-increased-vrindavan-news-agr509523043","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत प्रवक्ता राज राजेश्वर की बढ़ीं परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत प्रवक्ता राज राजेश्वर की बढ़ीं परेशानियां
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी वृंदावन में भागवत प्रवक्ता राज राजेश्वर का विरोध बढ़ता जा रहा है। शराब परोसने और पीने के वीडियो वायरल होने के बाद राज राजेश्वर की परेशानियां और बढ़ गईं हैं। मंगलवार को हिंदूवादियों द्वारा पुतला दहन किए जाने के बाद बुधवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा व उत्तर प्रदेश युवा महासभा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया।
महासभा के संरक्षक श्रीकांत बहोरे ने कहा कि बाहरी भागवताचार्यो व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग वृंदावन की छवि को धूमिल करने में लगे हैं, ये लोग धर्म की आड़ लेकर ब्रजवासियों का हक छीनकर पाखंड का नाटक कर रहे हैं। जिससे इन जैसे लोगों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि राज राजेश्वर जैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ेजनगर अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि ऐसे भागवताचार्यों, मठाधीशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मेघश्याम गौतम, सुनील गौतम, मुकेश शर्मा, पप्पू चौबे, विष्णु शर्मा, आशु घाट वाला, लालू शर्मा कमल शर्मा, हेमू शर्मा, अभी शर्मा भीम, दीपक शर्मा, संजू शर्मा, कान्हा शर्मा, मुकू शर्मा, आशू खिलाड़ी, गोपाल पंडा, रोहित शर्मा, गोविंद शर्मा आदि थे।