फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhagwat spokesperson Indradev Maharaj apologized said - now give importance to this matter

UP News: भागवत प्रवक्ता इंद्रदेव महाराज ने मांगी माफी, बोले- अब इस मामले को तूल ने दें

Tue, 30 Jul 2024 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 11:44 AM IST
सार

भागवत प्रवक्ता इंद्रदेव महाराज द्वारा व्यास गद्दी पर बैठकर रामलीला के किरदारों पर शर्मनाक टिप्पणी की थी। इस मामले में जब लोगों में आक्रोश फैला तो उन्होंने माफी मांग ली। वहीं अब अपील की है कि इस मामले को तूल न दें।
 

विज्ञापन
Bhagwat spokesperson Indradev Maharaj apologized said - now give importance to this matter
कथावाचक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृंदावन में महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज द्वारा रामलीला मंचन के कलाकारों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विवाद का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। इससे पूर्व संतों ने बैठक की। इसमें कहा गया कि महामंडलेश्वर ने माफी मांग ली है। मामले और तूल न दिया जाए। कथा प्रवक्ता से भी मर्यादित भाषा में प्रवचन करने की बात कही है।
विज्ञापन


 

परिक्रमा मार्ग स्थित वीआईपी पार्किंग के समीप आश्रम में आयोजित संत समाज और रासलीला परिकर की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज या अन्य कथा प्रवक्ताओं ने कथा मंच से भगवान की महिमा और सनातन संस्कृति का प्रचार करते समय कई बार संयमित भाषा का परिचय नहीं दिया जाता है, लेकिन सामाजिक रूप से मानवीय भूल पर क्षमायाचना करना सच्चा अपराध बोध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में स्वामी इंद्रदेव महाराज द्वारा पूर्व में ही अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया है। ऐसे में इस विवाद को अधिक तूल न देकर पटाक्षेप करना चाहिए। इस मौके पर स्वामी देवकी नंदन स्वामी, श्रीचंद स्वामी, शिव दयाल स्वामी, वेद प्रकाश स्वामी, जगदीश ठाकुर, गोकुल स्वामी, घनश्याम, स्वामी राजकुमार, स्वामी शिवराज, दामोदर स्वामी, स्वामी हीरालाल आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed