फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Besan factory raided and stocked seized

बेसन फैक्टरी पर छापा मारकर स्टॉक किया सीज

Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Besan factory raided and stocked seized
शहर में एक फेक्टरी में नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को बेसन बनाने की फैक्टरी पर चेकिंग की। यहां नामी कंपनियों के पैकेट में बेसन की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने संदेह के आधार पर बेसन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के कुल छह नमूने भरे हैं। साथ ही फैक्टरी में मौजूद स्टॉक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शहर में धारऊ रोड पर संचालित बेसन बनाने की फैक्टरी का निरीक्षण किया। मंगलवार को अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम फैक्टरी पर पहुंची। यहां बेसन की पैकिंग की जा रही थी। यहां राजधानी, नमस्ते इंडिया, कृष्णा भोग और बालाजी ब्रांड के पैकेट में बेसन पैक किया जा रहा था। इन सबके नाम पर फर्जीवाड़ा कर पैकिंग की जा रही थी। ये फैक्टरी रितेश अग्रवाल निवासी राजा का बाग द्वारा संचालित की जा रही है। वह टीम को खाद्य पदार्थ कारोबार के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस नहीं दिखा सके। इससे साफ हो गया कि उनके द्वारा बिना लाइसेंस के ही कारोबार किया जा रहा था।
विज्ञापन

वहीं टीम ने मिलावट के संदेह पर राजधानी ब्रांड बेसन, नमस्ते इंडिया बेसन, कृष्णा भोग बेसन और बालाजी बेसन के पैकेट का एक-एक नमूना लिया है। बेसन बनाने में प्रयुक्त दाल और सूजी का भी एक-एक नमूना टीम ने जांच के लिए भरा है। कुल छह नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार और एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed