फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Benefits of schemes are being given to women without discrimination

Agra News: महिलाओं को बिना भेदभाव दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

Sun, 29 Oct 2023 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes are being given to women without discrimination
पटियाली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने एसवीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया। शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के महिलाओं को दिया जा रहा है। सरकार ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। सांसद ने नगर पंचायत पटियाली की महिला सफाई कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सांत्वना पाराशर ने कहा कि नारी कभी किसी से कम नहीं। उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य भाजपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन प्रीति चौहान ने किया। मोहल्ला चौक निवासी मानसी शाक्य ने गीत के माध्यम से नारी शक्ति कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का सम्मान किया। विधानसभा क्षेत्र संयोजक रुचि सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, ,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान जिला सह संयोजक बालकुमारी, कासगंज विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पटियाली पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप प्रत्याहार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राजवीर का कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा ने सयुक्त रूप से चांदी का मुकुट एवं शॉल ओढ़ाकर, समाज सेवी डॉक्टर शिव प्रताप सिंह व अंजू सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुस्लिम महिलाओं 51 किलो फूलों की माला पहना कर सांसद का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed