फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beneficiaries wandering for subsidy after taking loan

ऋण लेने के बाद सब्सिडी के लिए भटक रहे लाभार्थी

Sun, 11 Apr 2021 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries wandering for subsidy after taking loan
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जिला-एक उत्पाद योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृत ऋण योजनाओं के लाभार्थी सब्सिडी के लिए भटक रहे हैं। उद्योग विभाग का दावा है कि सभी लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी जारी की जा चुकी है लेकिन बैंक शाखाएं सब्सिडी हस्तांतरण नहीं होने की बात कहकर लाभार्थियों को टरका रही हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम और एक जिला-एक उत्पाद योजनांतर्गत इकाई लगाने वाले लाभार्थियों को उद्योग विभाग द्वारा कुल ऋण राशि के सापेक्ष 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत 136 और एक जिला-एक उत्पाद योजनांतर्गत 155 लाभार्थियों को उद्योग विभाग द्वारा बैंक ऋण स्वीकृत कराया गया।
विज्ञापन

दोनों योजना के तहत करीब 3.5 करोड़ की सब्सिडी उद्योग विभाग द्वारा ऋण प्रदात्ता बैंक शाखाओं को लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण के लिए भेजी है। हालांकि सब्सिडी लाभार्थियों को तीन वर्ष बाद मिलेगी लेकिन सब्सिडी की धनराशि पर मिलने वाली ब्याज का लाभ लाभार्थियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम और ओडीओपी योजना के माध्यम से सब्सिडी युक्त ऋण प्राप्त करने वाले कई लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि नहीं पहुंची है। एक ओर उद्योग विभाग 2020-21 में स्वीकृत ऋण आवेदनों के सापेक्ष सभी लाभार्थियों को सब्सिडी जारी करने का दावा कर रहा है तो बैंक शाखाएं विभाग द्वारा सब्सिडी नहीं दिए जाने की बात कह रही हैं। सब्सिडी नहीं मिलने से परेशान 100 लाभार्थी बैंक शाखा और उद्योग विभाग के चक्कर लगाकर परेशान हैं।

सब्सिडी हस्तांतरण नहीं होने वाले प्रकरण-
लाभार्थी का नाम योजना स्वीकृत ऋण
अमन तोमर ओडीओपी दस लाख रूपये
गौरव गुप्ता मुख्यमंत्री स्वरोजगार नौ लाख रूपये
गोपाल दीक्षित ओडीओपी पांच लाख रूपये
ललित कुमार मुख्यमंत्री स्वरोजगार 15 लाख रूपये
2020-21 में स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के सभी लाभार्थियों दी जाने वाली अनुुदान की राशि 17 मार्च से पूर्व बैंकों को भेज दी गई है। पीएमजीईपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं ओडीओपी के तहत सब्सिडी नहीं मिलने से जुड़ा कोई प्रकरण विभाग में लंबित नहीं है।
अमरेश पांडेय, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed