फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before the month of Shravan, the Bateshwar temple route should be improved.

Agra News: श्रावण मास से पहले संवार लें बटेश्वर मंदिर मार्ग की सूरत

Sat, 25 Jul 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Before the month of Shravan, the Bateshwar temple route should be improved.
बटेश्वर मे कोरीडोर का निरिक्षण के दौरान वार्ता करते पर्यटन अधिकारी - फोटो : samvad
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में लगभग 106 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रगति जांचने शुक्रवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। श्रावण मास मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया से सुरक्षा और दर्शन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बारिश के दाैरान मंदिर परिसर और पाथालेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य मार्ग पर होने वाले जलभराव को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार श्रीनिवास गोयल को सावन शुरू होने से पहले जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण पूरा करने और सहायक परियोजना प्रबंधक (पीएम) एसपी दुबे को परिसर में कचरा संग्रहण की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। वहीं, कॉरिडोर के तहत जीर्णोद्धार किए जा रहे 13 शिव मंदिरों के सफाई और जीर्णोद्धार कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने ठेकेदार प्रवीण गोयल और भानु सिंह को शेष कार्य समय सीमा से पूर्व पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर उप परियोजना अधिकारी एसपी दुबे, इंजीनियर पीयूष गुप्ता, वीके चौहान, बंटू सिंह आदि कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed