Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before the inauguration, the Bateshwar Fair is packed with camels and horses, while the amenities remain unused.

Agra News: उद्घाटन से पहले ऊंट-घोड़ों से बटेश्वर मेला भरा, सुविधाएं खाली

Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Before the inauguration, the Bateshwar Fair is packed with camels and horses, while the amenities remain unused.
बटेश्वर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध बटेश्वर पशु मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले के औपचारिक शुभारंभ में अभी आठ दिन हैं। इससे पहले ही ऊंट और घोड़ा बाजार में व्यापारियों तथा खरीदारों की चहल-पहल शुरू हो गई है। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, रोहतक आदि से पशु व्यापारी आ चुके हैं l
विज्ञापन

पशुपालक और व्यापारी अपने पशुओं को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट व शृंगार की दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पशुओं के घुंघरू, रस्सी, झालर और लगाम जैसे सजावटी सामान की दुकानों से बाजार गुलजार हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए खान-पान के विभिन्न प्रकार के ढाबे और स्टॉल भी सजकर तैयार हो चुके हैं। इस वर्ष बटेश्वर मेले की आधिकारिक शुरुआत 11 नवंबर से होगी। मेला 28 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

एक तरफ मेले में मवेशियों की आमद से रौनक बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कमियां भी सामने आ रही हैं। मेला क्षेत्र में प्रकाश और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण दूर-दराज से आ रहे पशु व्यापारियों और पालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही रोशनी के अभाव और पीने के पानी की किल्लत से व्यापारी असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की है कि मेले के आधिकारिक शुभारंभ से पूर्व ही मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। इससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

पशु मेले में व्यापारी और पशुपालक आने लगे हैं, जबकि 11 नवंबर से शुरू होगा। मेला क्षेत्र मे जल्द प्रकाश और पानी की व्यवस्था कराई जाएगी l- मुकेश जैन, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, आगरा



मध्य प्रदेश के बाल घुड़सवारों का करतब देख लोग हैरान
बटेश्वर पशु मेले के घोड़ा बाजार में सोमवार को बाल घुड़सवारों का जलवा देखने को मिला। भिंड (मध्य प्रदेश) से आए दो सगे भाई 12 वर्षीय दिव्यांश और 13 वर्षीय संस्कार अपने घोड़ों को सरपट दौड़ाते, नचाते और नए-नए करतब दिखाते नज़र आए। कम उम्र में दोनों बच्चों का यह गजब का जज्बा और संतुलन देखकर मेले में मौजूद व्यापारी और आमजन हैरान रह गए। परिजन ने बताया कि दोनों बच्चे काफी समय से घर पर ही करतब और घुड़सवारी का नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed