{"_id":"6283dff8dfd2b07bda031eb8","slug":"before-the-board-meeting-the-members-showed-rebellious-attitude-mainpuri-news-agr533762183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक से पहले सभासदों ने दिखाए बागी तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक से पहले सभासदों ने दिखाए बागी तेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 18 मई को आयोजित होने वाली नगर पालिका बोर्ड की बैठक से पहले सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर पालिका के 25 सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम आवास के बाहर सभासदों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सभासदों ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। अपर जिलाधिकारी को तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
नगर पालिका के सभासद पिछले कई दिनों से नगर पालिका बोर्ड की बैठक को लेकर अपनी समस्याएं बता रहे हैं। चेयरमैन और ईओ उनकी समस्याओं को सुन नहीं रहे हैं। पूर्व में आयोजित बोर्ड की बैठक भी इसी कारण निरस्त हो गई थी। 25 सभासद बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचे थे।
अब नगर पालिका बोर्ड की बैठक 18 मई को है। बोर्ड की बैठक से एक दिन पहले 25 सभासद मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां चेयरमैन द्वारा बैठक में मनचाहे प्रस्ताव पास करने और सभासदों के प्रस्तावों को ठुकराए जाने का आरोप लगाया। सभासदों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र से मुलाकात की। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजीव मिश्रा पप्पे, अनुभव सक्सेना, एलकार सिंह, रवि प्रताश सिंह, फूल बहार, निर्दोष कुमारी, दीपू गोस्वामी, पुष्पा देवी, धनेश वर्मा, ब्रजेश कुमार, संजय कुमार, कमलेश राठौर, राजेंद्र सिंह, रामा देवी, संध्या देवी, विशंभर सिंह, निशांत जैन, प्रभाष कश्यप, लक्ष्मी, दीपक सिंह, रामनिवास मौजूद रहे।