Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before committing suicide in Tundla Agra Ajay posted many emotional posts on social media

UP: 'कोई तड़पता रहा, किसी को बिन मांगे सब मिल गया...' मरने से पहले FB पर डाली पोस्ट; दो दिन पहले तय हुई थी शादी

Wed, 05 Mar 2025 07:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (आगरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टूंडला (आगरा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Mar 2025 07:40 PM IST
सार

थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह का कहना है कि परिजनों ने घटना कि जानकारी नहीं दी, जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Before committing suicide in Tundla Agra Ajay posted many emotional posts on social media
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना तलहटी के विद्यालय में पंखे के कुंडे से लटक कर विद्यालय प्रबंधक के भाई ने जान दे दी। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले ही उसकी शादी के लिए रिश्ता तय हुआ था। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गदलपुरा निवासी अजय कुमार (24) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही आगरा क्षेत्र के एक गांव की लड़की से उसका रिश्ता तय हुआ था। मंगलवार रात वह घर के नीचे स्थित भाई के विद्यालय पहुंचा। विद्यालय के कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर उसने जान दे दी। घटना की जानकारी परिजन को बुधवार सुबह विद्यालय खोलने पर हुई। अजय के फंदे पर लटका देख परिवार में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन युवक की हत्या के कारण के संबंध में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि युवक का एक अन्य गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे वह परेशान था। सीओ विनीत कुमार का कहना है कि परिजन ने मामले की सूचना नहीं दी। जानकारी पर पुलिस पहुंची तब तक परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की लिखित सूचना दी है। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

फेसबुक पर डाली दुख भरी पोस्ट 
स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक अजय कुमार ने जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में फेसबुक पर पोस्ट डालीं हैं, उससे साफ जाहिर है कि वह अवसाद में था। फेसबुक पर डाली पोस्ट में लिखा था ''कोई तड़पता रहा, किसी को बिन मांगे सब मिल गया...। वहीं दोस्त के साथ फोटो सहित पोस्ट में लिखा था कि तेरी दोस्ती की कीमत मैं चुका नहीं सकता, तू ही बता कौन सा कर्ज उतारूं मैं यार का। एक दिन पहले डाली अंतिम पोस्ट में उसने लिखा है कि डोंट बिलीव इट, लोग क्या कहेंगे, बिकॉज जिंदगी मेरी है, लोगों की नहीं...।

परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी

थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह का कहना है कि परिजनों ने घटना कि जानकारी नहीं दी, जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची तब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने किसी भी प्रकार कि कोई कार्रवाई न करने की लिखित सूचना दी है। कोई तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed