फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bees attack on tourists at Buland Darwaza in Fatehpur sikri agra

आगरा: बुलंद दरवाजे पर मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, गिरने से कई पर्यटकों को लगी चोट

Mon, 21 Feb 2022 07:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 07:27 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे पर एक बार फिर मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए भागे कई पर्यटक गिरकर घायल हो गए। मधुमक्खी के काटने से एक पर्यटक की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Bees attack on tourists at Buland Darwaza in Fatehpur sikri agra
मधुमक्खियों से बचकर भागते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा के गुंबद में लगे छत्तों की मधुमक्खियां सोमवार की दोपहर अचानक हमलावर हो गईं। उनके हमले से वहां भगदड़ मच गई। इससे कई पर्यटक गिर चुटैल भी हो गए। मधुमक्खियों के काटने से एक पर्यटक की हालत भी बिगड़ गई। 

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के शेख सलीम चिश्ती के बुलंद दरवाजा, शाही जामा मस्जिद सहित कई स्मारकों में मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हैं। पुरातत्व विभाग ने इनकी सफाई नहीं कराई है। इधर, दिन में तेज धूप के कारण मधुमक्खियां उड़ने लगी हैं। दोपहर करीब एक बजे बुलंद दरवाजा प्लेटफार्म पर मौजूद पर्यटकों व जायरीनों पर अचानक मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन

45 साल के रब्बान की हालत बिगड़ी 

इस दौरान बोदला निवासी रब्बान (45) की मधुमक्खियों के काटने से हालत बिगड़ गई। कई अन्य पर्यटकों को गिरने से चोटें आई हैं। इस संबंध में पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि तेज धूप के कारण मधुमक्खियां उड़ने लगी थीं। स्मारकों के ऊपरी भाग में लगे मधुमक्खियों के छत्तों को जल्द ही साफ कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं मधुमक्खियों के हमले

बुलंद दरवाजा व शाही जामा मस्जिद के गुंबदों में लगे छत्तों से मधुमक्खियों के हमले से जायरीन व पर्यटक पहले भी घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी हाजी नवाबउद्दीन ने बताया कि जनवरी 2020 में भी मधुमक्खियों के हमले से कई जायरीन व पर्यटक घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग ने दो वर्षों से सफाई का कार्य नहीं कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed