{"_id":"6138ff418ebc3efd847b4186","slug":"beds-lying-low-in-district-hospital-two-patients-admitted-on-one-mainpuri-news-agr5068617176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज बढ़े तो जिला अस्पताल में पड़ी बेडों की कमी, एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज बढ़े तो जिला अस्पताल में पड़ी बेडों की कमी, एक बेड पर लेटे दो-दो मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने लगी हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीज बढ़े तो यहां इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक बेड फुल हो गए। एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाने पड़े।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 90 मरीजों को भर्ती कराया गया। जिससे अस्पताल में बेडों की कमी पड़ गई। मरीज बढ़ने से सबसे पहले अस्पताल की इमरजेंसी में दिक्कत हुई। यहां बेड की कमी पड़ी तो बेंचों और कुर्सियों पर मरीज लिटाने पड़े। यहां से जब मरीज वार्ड के लिए भेजे गए तो वार्ड में भी मरीजों के लिए बेड की कमी पड़ गई। सीएमएस ने हृदय विभाग के बेड भी बुखार के मरीजों के लिए जारी करा दिए। हृदय विभाग में बुखार से पीड़ित 18 मरीज भर्ती कराए गए, दोपहर बाद यहां भी बेड की कमी पड़ गई तो एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया गया।
-----
ओपीडी में पहुंचे बुखार के 350 मरीज
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में बुखार के 350 मरीज पहुंचे। जिनमें से 90 मरीजोंको गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया गया। अस्पताल में बेड की कमी पड़ने के बाद पहले से भर्ती ठीक होने वाले 78 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
------
अचानक मरीज बढ़े हैं जिनके लिए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई गई है। हृदय विभाग में 20 बेड डलवाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरी मंजिल पर बनाए गए स्पेशल वार्ड में मरीजों को भर्ती कराया जाएगा।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस