फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bed students protest agasint dayalbagh educational institute

डीईआई में बीएड अभ्यर्थियों का हंगामा, संस्थान पर लगाए ये आरोप

Wed, 25 Jul 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 25 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bed students protest agasint dayalbagh educational institute
डीईआई के बाहर हंगामा करते बीएड अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) में बीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को घंटों हंगामा किया। अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट न जारी किए जाने का विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन


उनका आरोप था कि कम मेरिट वालों का प्रवेश ले लिया गया है। अभ्यर्थियों ने डीईआई के सामने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस इनको न्यू आगरा थाने ले गई। 

अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें मंगलवार को संस्थान में बुलाया गया था। पूरे दिन इंतजार कराने के बाद शाम को कह दिया गया है कि उनका चयन नहीं हुआ है, वे घर जा सकते हैं। 
विज्ञापन

'वी वांट जस्टिस' के लगे नारे

अभ्यर्थियों ने मेरिट लिस्ट जारी न किए जाने का विरोध किया। इस पर संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों को बुधवार को बुलाया। बुधवार को भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। न ही किसी अधिकारी ने वार्ता की। 

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि ज्यादा मेरिट वाले अभ्यर्थियों को छांट दिया गया और कम मेरिट वालों को प्रवेश दिया जा रहा है। विरोध में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने निदेशक कार्यालय के पास फिर मुख्य द्वार के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। 

अभ्यर्थियों ने 'वी वांट जस्टिस' के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में छात्राओं की संख्या अधिक थी। आरोप लगाया कि संस्थान के गार्डों ने सभी को धक्के देकर गेट से बाहर निकाला। 

दो घंटे तक रहा रोड जाम

Bed students protest agasint dayalbagh educational institute
डीईआई के बाहर हंगामा करते बीएड अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अभ्यर्थियों ने रोड जाम कर दिया। करीब पौन घंटे रोड जाम रहा। इसके बाद न्यू आगरा पुलिस छात्राओं को अपने साथ थाने ले गई। गेट के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावक भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 
  
डीईआई मीडिया समन्वयक प्रो.जेके वर्मा का कहना है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई है। डीन के टेबल पर मेरिट लिस्ट मौजूद है। चस्पा करने पर छात्र फाड़ देते हैं। 

यदि किसी अभ्यर्थी को चयन में गड़बड़ी किए जाने का संदेह है तो वह संस्थान के आर्बिट्र्रेशन कमेटी को पत्र लिख सकते हैं। अभ्यर्थी इससे भी संतुष्ट न हों तो आरटीआई का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed