फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BEd first result not released, candidates may be deprived of TET

बीएड के छात्रों को टीईटी से वंचित होने का डर

Mon, 22 Nov 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
BEd first result not released, candidates may be deprived of TET
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों का सत्र 2020-21 का प्रथम वर्ष का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। इस सत्र के तमाम छात्रों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का फॉर्म भरा है। 28 नवंबर को परीक्षा है। इसमें प्रवेशपत्र के साथ पत्र के साथ अंकपत्र की प्रति भी मांगी गई है। अभ्यर्थियों को डर है कि वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित न हो जाएं।
विज्ञापन

सत्र 2020-21 में बीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों ने द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र के तौर पर टीईटी का फॉर्म भरा है। सचिव बीएड के छात्र देवांश उपाध्याय का कहना है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र के साथ पहचान पत्र और किसी भी सेमेस्टर में निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति या प्रमाणित प्रति ले जाना होगा। जो कि प्रथम वर्ष का परिणाम न जारी होने से अभ्यर्थियों के पास नहीं है। 1200 रुपये फीस जमा करके फॉर्म भरा है, परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र भी जारी हो गया है। ऐसे में परिणाम न होने की वजह से परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा श्वेता जादौन, आरबीएस कॉलेज के छात्र अमित सिंह, आचार्य ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय, एत्मादपुर के छात्र आशुतोष शर्मा व छात्रा नूतन ने भी टीईटी के लिए फार्म भरा है। इनको परिणाम का इंतजार है। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा कोरोना महामारी की वजह से नहीं हुई थी। छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2020-21 में बीएड प्रथम वर्ष में 21,000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से महज 7000 की ही फीस जमा है। जिन कॉलेजों की ओर से फीस जमा कर दी गई है, उनके परिणाम जारी करने के निर्देश एजेंसी को दे दिए गए हैं। सोमवार तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बाकी कॉलेजों के परिणाम फीस जमा होने के बाद जारी किए जाएंगे। - अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed