{"_id":"60e2d555feae997a707af990","slug":"bed-entrance-exam-date-on-july-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को : आगरा और अलीगढ़ मंडल में 55,490 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को : आगरा और अलीगढ़ मंडल में 55,490 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Tue, 06 Jul 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:04 AM IST
सार
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यलाय के तहत आगरा और अलीगढ़ मंडल में 138 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को कराई जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को आगरा और अलीगढ़ मंडल के आठों जिलों के लिए 55,490 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इनकी परीक्षा 138 केंद्रों में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि आगरा जिले में सर्वाधिक 52 केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी और यहां 22,000 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना है। मथुरा में 13 केंद्र बनाए गए हैं और 58,00 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के 14 केंद्रों में 6100 अभ्यर्थी, मैनपुरी के 14 केंद्रों में 5000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं, अलीगढ़ जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यहां 9500 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। एटा में नौ केंद्रों में 2890 अभ्यर्थी, हाथरस में छह केंद्रों में 2200 अभ्यर्थी और कासगंज में सात केंद्रों 2000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि अभ्यर्थियों और केंद्रों की संख्या के अनुरूप कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी चल रही है। पहली बार विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान केंद्र में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।