फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beating for vote, loot

Agra News: भाजपा समर्थकों की पिटाई, नकदी लूट ले गए आरोपी

Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
beating for vote, loot
किशनी (मैनपुरी)। गांव इंदरपुर निवासी युवक ने नामजद लोगों पर रास्ता रोककर पीटने व नकदी लूटने का आरोप लगाया। बताया कि आरोपी उन पर सपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे थे, मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, उनका एक साथी भी गायब हो गया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्घ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव इंदरपुर निवासी सौरभ चौहान ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह साथी राघवेंद्र सिंह उर्फ अंशू, रिंकू चौहान के साथ शादी समारोह में शामिल होकर घर आ रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य के देवर व ईंट भट्ठा मालिक दुष्यंत सिंह उर्फ बाबा व संजू यादव ने उसका रास्ता रोक लिया। वे लोग सपा को वोट देने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर नामजद व 4-5 अन्य साथियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सौरभ से तीन हजार, राघवेंद्र से 4300 रुपये लूट लिए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, इस दौरान एक साथी रिंकू चौहान कहीं गायब हो गया। अंदेशा है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। आरोप है दुष्यंत ने नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed