फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beaten up for refusing to spread dirt

गंदगी फैलाने से मना करने पर की गई पिटाई

Fri, 30 Sep 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:36 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में पशुओं द्वारा गंदगी फैलाने की मना करने पर नामजद लोगों ने एक पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया।शुक्रवार की सुबह जब वह घर के बाहर गया तो देखा कि पड़ोसी जयवीर सिंह ने जानबूझ कर पशुओं का गोबर आदि उनकी जगह में कर दिया।जब वह बचाने के लिए गया तो उसकी भी पिटाई की गई।

विज्ञापन
beaten up for refusing to spread dirt

विस्तार

किशनी। थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में पशुओं द्वारा गंदगी फैलाने की मना करने पर नामजद लोगों ने एक पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, पीड़ित ने चेन लूट ले जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी बृजश्याम ने थाना में तहरीर दी है। बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी अक्सर पशुओं का गोबर आदि गंदगी उनकी जगह पर फेंक देते हैं। शुक्रवार की सुबह जब वह घर के बाहर गया तो देखा कि पड़ोसी जयवीर सिंह ने जानबूझ कर पशुओं का गोबर आदि उनकी जगह में कर दिया। जब पिता राम लडै़ते ने मना किया तो विपक्षी झगड़ा करने लगे। जयवीर अपने भतीजे आलोक, आशीष, चतुर सिंह के साथ लाठी-डंडा व सरिया लेकर आ गया और पिता को पीटने लगा। जान बचाकर पिता घर में घुस आए तो आरोपियों ने घर में घुस कर पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचाने के लिए गया तो उसकी भी पिटाई की गई। उसकी चेन भी तोड़ ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, चेन लूट की धारा विवेचना के दौरान बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed