फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beach wrestling competition begins

बीच कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,पहुंचे खिलाड़ी

Wed, 18 Aug 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Beach wrestling competition begins
कासगंज। जिले में पहली बार प्रदेश स्तरीय बीच कुश्ती का आयोजन बुधवार से आरंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेशभर से पहुंचे पहलवानों का वजन तौलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहलवानों का परिचय कराया गया। बृहस्पतिवार को पहलवानों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

कुश्ती संघ की ओर से आयोजन कछला गंगा घाट पर बदायूं और कासगंज जिले की सीमा पर किया गया है। नगर पंचायत कछला और कासगंज जिला कुश्ती संघ ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं की कमान संभाली है। प्रदेश के 75 जिलों में से 50 जिलों के पहलवानों ने आयोजन में सहभागिता की है। बुधवार को प्रदेशभर के पहलवान पहुंचे। इनका वजन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय पहले दिन शुभारंभ के लिए पहुंचे। उन्होंने वजन तौल होने के बाद खिलाड़ियों का परिचय कराया और स्वयं भी परिचय पूछा। जिला कुश्ती कोच बृजेश पहलवान ने बताया कि पुरुष वर्ग में 50, 70, 90 किलोग्राम और उससे अधिक के पहलवानों के बीच कुश्ती होगी। महिला वर्ग में 50, 70 और 70 किलोग्राम से अधिक वजन के पहलवानों के बीच मुकाबला होगा। मुकाबले बृहस्पतिवार से शुरू होंगे। विजयी पहलवानों का राष्ट्रीय कुश्ती के लिए चयन किया जाएगा। बताया कि दोपहर तक 150 पहलवान कुश्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे। इनमें 95 पुरुष और 55 महिला पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed