फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful of smoke and pollution

Agra News: धुएं और प्रदूषण से रहे सावधान

Thu, 31 Oct 2024 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful of smoke and pollution
कासगंज। आतिशबाजी के त्योहार पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने लगी है। पटाखा चलाने से प्रदूषण फैलने पर बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत हो सकती है। जिला अस्पताल में सांस के रोगियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। दिवाली पर बच्चों ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। बुधवार को एक्यूआई 120 दर्ज किया गया। दिवाली पर इस स्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में सावधानी आवश्यक है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में सांस के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल आने वाले 699 मरीजों में 239 मरीज सांस के आए। इसमें 117 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि :
जिला अस्पताल पहुंचे बुखार पीड़ित दो मरीजों डेंगू की पुष्टि हुई। दो मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। अस्पताल में 226 मरीज बुखार के आए। इनकी रक्त जांच की गई। रचित राज (17) व रीतू (30) में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं है बर्न यूनिट : जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं है। पटाखे चलाने से झुलसने की घटना अक्सर हो जाती है। ऐसे में मरीज को दिक्कत हो सकती है। ऐसे में जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने से घायलों के उपचार में दिक्कतें आ सकती हैं।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर।     संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article