फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be alert if you receive an invitation card in an APK file on your mobile

Agra News: मोबाइल पर एपीके फाइल में निमंत्रण कार्ड आए तो सजग हो जाएं

Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Be alert if you receive an invitation card in an APK file on your mobile
आगरा। किसान योजना, आधार कार्ड करेक्शन, एसआईआर सूची, निमंत्रण कार्ड, आरटीओ चालान, सरकारी योजनाओं के संशोधन के नाम पर साइबर ठग एपीके फाइल भेज रहे हैं। इसे क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो जाता है और ठग खाते खाली कर दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सावधानी ही बचाव है।
विज्ञापन

यमुनापार के एक भाजपा नेता के पास अनजान नंबर से आधार कार्ड करेक्शन के नाम से एपीके फाइल आई। उन्होंने बिना देखे क्लिक कर दिया। इसके बाद वह फाइल उनके नंबर से तमाम परिचितों के पास पहुंच गई। एक जागरूक मित्र ने पूछा तो नेताजी ने किसी अनजान नंबर से फाइल आने के बारे में बताया। मित्र ने तत्काल उन्हें साइबर अपराधी की चाल होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से फाइल डिलीट कर दी।
विज्ञापन

इस तरह कुछ दिन पूर्व एक लेखक के मोबाइल पर एपीके फाइल आई। उन्होंने देर रात करीब तीन बजे क्लिक किया तो उनके मोबाइल से कई लोगों को शादी के निमंत्रण की एपीके फाइल पहुंच गई। गनीमत रही कि किसी अन्य ने फाइल पर क्लिक नहीं किया, उससे पहले ही उन्होंने सबको जानकारी दे दी। इसी तरह शनिवार को कलेक्ट्रेट में कई अधिवक्ताओं के मोबाइल पर किसान योजना के नाम से एपीके फाइल आई और क्लिक करते ही दो का मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधी एपीके फाइल भेजकर भी ठगी की कोशिश कर रहे हैं। लोगों की जरूरत की जानकारी, विवाह निमंत्रण और करंट इश्यू की एपीके फाइल भेजते हैं। इसमें एक साफ्टवेयर एप होता है जो क्लिक करते ही मोबाइल में डाउनलोड हो जाता है लेकिन स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता। इससे व्यक्ति का मोबाइल रिमोट मोड पर आ जाता है। मोेबाइल के सभी कांटेक्ट और अन्य जानकारी साइबर अपराधी को हो जाती है। वह खाते खाली कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि लोग एक-दूसरे को जेपीजी और पीडीएफ और डाक्यूमेंट की फाइल में ही डाटा भेजते हैं। डाट एपीके लिखी हुई फाइल को कभी भी क्लिक नहीं करें। गलती से ऐसा हो तो मोबाइल की सेटिंग में जाकर साफ्टवेयर एप को अनइंस्टाल कर दें। ठगी होने पर साइबर क्राइम की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और नजदीकी थाने में जाकर साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed