{"_id":"571bcf804f1c1b44658b474e","slug":"bds-checking-in-deewani","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी में बीडीएस ने की एक घंटे चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी में बीडीएस ने की एक घंटे चेकिंग
अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस कचहरी में ग्रेनेड मिलने की घटना के बाद आगरा मेें अलर्ट कर दिया गया। दीवानी की सुरक्षा चौकस कर दी गई। बम डिस्पोजल स्क्वैड ने चेकिंग की। पार्किंग में खड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई। कोर्ट परिसर को भी चेक किया गया। संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी जांच की गई।
सीओ हरीपर्वत एएसपी अनुराग वत्स फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बीडीए के साथ चेकिंग कराई। गेट नंबर एक पर स्थित वाहन स्टैंड, आगरा बार एसोसिएशन हाल और अधिवक्ताओं के चैंबरों के बाहर खड़े वाहनों को चेक किया। वादकारियों के बैग और सामान की भी तलाशी ली। जिला जज राजीव लोचन मेहरोत्रा की अनुमति के बाद कोर्ट परिसर को भी चेक किया गया। कोर्ट परिसर में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सीओ ने बताया कि समय-समय पर चेकिंग की जाएगी। अधिवक्ताओं से भी कहा गया है कि अगर, किसी तरह की संदिग्ध वस्तु दिखे तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।
...तो दो साल से शोपीस बने हैं मेटल डिटेक्टर
पुलिस ने चेकिंग करके सुरक्षा का दावा किया है। हालांकि दीवानी परिसर की सुरक्षा के लिए दो साल पहले लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर शोपीस बने हैं। पूर्व में पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि दीवानी के हर गेट पर मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बिना तलाशी के कोई भी वादकारी और आम नागरिक दीवानी मेें प्रवेश नहीं कर सकेंगे। मगर, ऐसा हो नहीं सका। मेटल डिटेक्टर लगा तो दिए गए, लेकिन इनसे होकर किसी को नहीं निकाला जाता है। वहीं चेकिंग भी कभी नहीं होती है।