{"_id":"2dbfa8aa7b9b62482d36008a0ffd4680","slug":"bdc-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 प्रत्याशियों ने भरे 31 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 प्रत्याशियों ने भरे 31 पर्चे
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 15 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को नामांकन किया गया। ज्यादातर ब्लाकों में जितने लोगों ने नामांकन पक्ष खरीदे उतनों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नौ ब्लाकों में कुल 24 प्रत्याशियों ने 31 नामांकन दाखिल किए, जबकि पांच ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।
पिनाहट ब्लाक में दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव चौहान ने पर्चा भरा तो वहीं बसपा के राजेंद्र प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। यह सीट सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित है। फतेहाबाद में तीन प्रत्याशियों ने पांच नामांकन पत्र भरे। सपा उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दो सेटों में जमा किया। ग्राम बसई निवासी सोरन सिंह, यहीं की ममता देवी पत्नी बलवेंद्र और सपा के राकेश धनगर ने पर्चा भरा। सैंया ब्लॉक में तीन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। इनमें सपा समर्थित प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह, श्रीकांत त्यागी और महेश त्यागी शामिल रहे। अकोला ब्लाक में दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें ऊषा देवी पत्नी करन सिंह निवासी चैंकोरा और ओंकार सिंह पुत्र जवाहर सिंह निवासी वमनपुरा ने दो सेटों में नामांकन किया। खेरागढ़ में चार नामांकन दाखिल किए गए। इनमें सपा समर्थित सुनीता सिंह पत्नी चंद्रपाल सिंह परमार, उर्मिला देवी पत्नी नरेश कुमार सिकरवार, मंजू देवी पत्नी सुखवीर सोलंकी, सीमा पत्नी गजेन्द्र सिंह ने पर्चा भरा। बरौली अहीर में दो नामांकन जमा हुए। इनमें गीता देवी पत्नी लाखन सिंह, सुनीता यादव पत्नी कृष्णवीर सिंह शामिल रहीं।
एत्मादपुर में सपा के ही चार प्रत्याशियों ने पांच नामांकन दाखिल किए। सभी राजाबेटी बघेल, शकुंतला देवी, मनोज कुलश्रेष्ठ और संगीता के नाम शामिल हैं। राजबेटी बघेल ने दो सेट भरे। यहां कुल आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। जगनेर में सपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह गुर्जर और सरोज ने नामांकन दाखिल किया है। बरौली अहीर में निर्दलीय प्रत्याशी गीता देवी पत्नी लाखन सिंह निवासी ककरारी, सपा की सुनीता पत्नी कृष्णवीर निवासी महुआखेड़ा ने दो-दो सेटों में नामांकन किया।
विज्ञापन
अछनेरा में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी पत्नी महाराज सिंह और सपा प्रत्याशी शीला देवी पत्नी ओपी नौहवार ने नामांकन किया। बता दें कि गायत्री देवी सांसद चौधरी बाबूलाल के भाई की पत्नी हैं।
पिनाहट में सपा प्रत्याशी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई
पिनाहट। ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुग्रीव चौहान और बसपा के राजेन्द्र प्रसाद ने पर्चा भरा। राजेंद्र प्रसाद ने सुग्रीव चौहान के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि सुग्रीव चौहान का आगरा और पिनाहट की तीन मतदाता सूचियों में नाम अंकित है। इलाहाबाद बैंक से उनके नाम से लोन होने पर आपत्ति जताई है। ब्लॉक में जांच अधिकारी जगदीश बाबू का कहना है कि जो नो ड्यूज मांगे गए थे वे प्रस्तुत किए गए हैं। मतदाता सूची के बारे में शिकायत पिछले चुनाव में भी की गई थी। प्रत्याशी ने नाम कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई है। वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, सुग्रीव सिंह का कहना है कि आपत्ति पूरी तरह निराधार है। दो जगह सूची में अंकित नाम हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैं मानहानि का मुकदमा दर्ज कराऊंगा।
सपा ने किया आठ प्रमुख जिताने का दावा
आगरा। समाजवादी पार्टी ने आठ ब्लॉकों के प्रत्याशियों के निर्विरोध जीतने का दावा किया है। मीडिया प्रभारी दिलीप प्रताप सिंह के अनुसार, सपा समर्थित अकोला ब्लॉक से ओंकार सिंह, बिचपुरी से यशपाल राणा, खंदौली से जगवीर सिंह तोमर, फतेहपुर सीकरी से टीकम सिंह, जगनेर से लक्ष्मण सिंह, शमसाबाद से सीमा यादव, जैतपुर कलां से बृजरानी और बाह से होरीलाल के निर्विरोध चुनाव जीते हैं। हालांकि इनमें से कुछ ब्लॉकों पर दो-दो पर्चे दाखिल हुए हैं मगर, सपा इनमें से पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जीता हुआ मान रही है।