फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BBA student dies after falling while getting off bus

बीबीए छात्र की बस से उतरने के दौरान गिरने से मौत

Fri, 22 Apr 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
BBA student dies after falling while getting off bus
टूंडला (फिरोजाबाद)। कालेज से लौट रहा बीबीए का छात्र बस से उतरने के दौरान गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के ब्रजबिहार कालोनी निवासी महेंद्र कुमार दीक्षित उर्फ मोंटी दीक्षित का 20 वर्षीय पुत्र रजत दीक्षित आगरा के दयालबाग कालेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार को कालेज से छुट्टी के बाद साढ़े तीन बजे करीब वह घर लौट रहा था। वह छलेसर तक पहुंचा होगा तभी उसी के मोहल्ले के दोस्त उत्कर्ष का फोन आया कि वह बाइक से आ रहा है। रजत बस से उतर जाए तो दोनों साथ चलेंगे। दोस्त के फोन पर वह यमुना एक्सप्रेस वे के निकट बस को रुकवाकर उतरने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। इसी दौरान चालक ने बस को चला दिया और रजत बस की चपेट में आकर घायल हो गया। अंदरूनी चोट आने पर वह सड़क किनारे बैठ गया और पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच वहां पहुंचे दोस्त ने उसे ऑटो में बैठाया और एफएच मेडीकल कालेज में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे एसएन मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

काश, बस से न उतरा होता
रजत दोस्त उत्कर्ष के साथ प्रतिदिन बस से कालेज आता-जाता था। बृहस्पतिवार को उत्कर्ष को आगरा में कोई काम होने पर वह बाइक से गया था। काम समाप्त कर उसने रजत को साथ लेने के लिए फोन किया। दोस्त के फोन पर रजत बस से उतरा तभी हादसा हो गया। लोगों के मुंह से बरबस एक ही शब्द निकल रहा था। काश, रजत बस से न उतरा होता। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से मां अल्पना दीक्षित और बहन प्रियांसी को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed