{"_id":"a4aa2be55837e272cd9efdcf3cd2e226","slug":"bawdy-act-with-child-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 09 May 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
हरीपर्वत क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने सात साल की बालिका से अश्लील हरकत कर दी। बालिका के जानकारी दिए जाने पर परिवारीजन जब शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी व उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरीपर्वत क्षेत्र का गौरव (परिवर्तित नाम) श्रमिक है। उसकी सात की बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। गुरुवार सुबह वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया। उससे अश्लील हरकत की। बालिका ने घर जाकर मां को जानकारी दी। पीड़ित की मां और परिवार के सदस्य शिकायत करने युवक के घर गए तो आरोपी और उसके घरवालों ने उनसे मारपीट की। मां ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का भाई भी दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। उसने दिल्ली की लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।