फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar will now have a new design and robust Yagyashala, the second dome will also be demolished and rebuilt, according to the regional tourism officer.

Agra News: बटेश्वर में अब नए डिजाइन और मजबूती के साथ बनेगी यज्ञशाला, दूसरे गुंबद को भी गिराकर नए सिरे से बनाया जाएगा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने दिए निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar will now have a new design and robust Yagyashala, the second dome will also be demolished and rebuilt, according to the regional tourism officer.
बटेश्वर मे यज्ञशाल का निरीक्षण करते पर्यटन अधिकारी - फोटो : Archive
बटेश्वर। तीर्थ धाम बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर की यज्ञशाला का गुंबद गिरने की घटना को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह और आर्किटेक्ट राहुल सिंह ने विशेषज्ञों की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अधिकारियों ने यज्ञशाला के दूसरे गुंबद को भी ढहाने के निर्देश दिए हैं। अब इस पूरी संरचना को नए डिजाइन और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ फिर से तैयार किया जाएगा। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप चौधरी, उप परियोजना अधिकारी एसपी दुबे और संबंधित इंजीनियर मौजूद रहे। टीम ने कॉरिडोर के अन्य हिस्सों की मजबूती की भी जांच की और निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत दी कि सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed