{"_id":"d312443e2bed54ffd9e59e0b43f56e68","slug":"bateshwar-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पूर्णिमा पर गौरीशंकर मंदिर में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरद पूर्णिमा पर गौरीशंकर मंदिर में पूजा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
अपने सौभाग्य की मंगल कामना और परिवार की सुख समृद्धि के लिए शरद पूर्णिमा पर मंगलवार को बटेश्वर यमुना में स्नान और गौरीशंकर मंदिर में पूजा का सिलसिला चला। महिलाओं ने भगवान शंकर और मां गौरी को सुहाग सामग्री समर्पित कर अपने सौभाग्य की कामना की। अविवाहित युवतियों ने योग्य वर की कामना के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान बटेश्वर के घाट से लेकर गौरीशंकर मंदिर तक दिन भर महिला श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वहीं, यात्री विश्रामगृह में गीत संगीत की महफिल सजी। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। इस दौरान एसडी गोस्वामी ने प्रवचन करते हुए कहा कि सत्य सद्भावना सत्संग और संगति से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। अंध विश्वास और पाखंड से दूर रहकर उन्होंने प्रभु प्राप्ति के लिए उनके नियमित स्मरण और जागरण का संदेश दिया।