{"_id":"5fb8042a8ebc3e276d6bb9d0","slug":"bason-mai-bhid-kasganj-news-agr468719499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसस्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़, रोडवेज नहीं दे सका सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसस्टैंड पर रही यात्रियों की भीड़, रोडवेज नहीं दे सका सुविधा
विज्ञापन
रोडवेज में सीट पाने के लिए खिड़की से चढ़ती सवारी।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली, हरियाणा, नोएडा और पंजाब आदि स्थानों में काम काज के लिए जाने वालों की भीड़ को परिवहन विभाग बसें उपलब्ध नहीं करा पाया। इससे हालात बेकाबू नजर आए। लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिलीं, जो बसें कानपुर मार्ग से आ रही थीं, वह पहले से ही भरी हुईं थीं। बसों में चढ़ने को लेकर मारामारी मची रही।
दीपोत्सव के त्योहार के बाद शुक्रवार को बस स्टैंड पर सर्वाधिक भीड़ नजर आई। सुबह से ही यहां लोग गंतव्य तक जाने के लिए बसों के इंतजार में देखे गए। दोपहर करीब 11 बजे से तीन बजे तक हालात बेकाबू हो गए। यहां बसें नहीं थीं और सड़क से लेकर बस स्टैंड के अंदर तक लोगों का हुजूम जमा था। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ी जिनके साथ महिलाएं और बच्चों सहित सामान था।
कासगंज में नौकरी पेशा लोगों के साथ ही अब बहनें भी भैया दूज पर्व मनाने के बाद अपनी ससुराल के लिए वापस लौटने लगी हैं। इससे शुक्रवार को बाहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ दिन भर बस स्टेंड एवं चौराहों पर उमड़ती रही लेकिन परिवहन विभाग इन यात्रियों को बेहतर सेवा देने में फेल हो गया। काफी मुसीबत झेलकर यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ का दबाव रोडवेज पर काफी बढ़ गया है। रोडवेज इन यात्रियों के लिए गंतव्य तक पहुंचाने में बेहतर सेवा नहीं दे पा रहा। बसों के अभाव में परेशान यात्री रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह झुंड बनाकर बसों की प्रतीक्षा करते नजर आए। यही हाल बिलराम गेट चौराहा, माल गोदाम चौराहा, एटा स्टैंड, बरेली स्टैंड आदि का रहा। दोपहर के समय इन स्थानों पर एक हजार से अधिक यात्री बसों की प्रतीक्षारत देखे गए।