फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   basir

रालोद को ठेंगा दिखा बशीर ने छोड़ा मैदान  

Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
रालोद को ठेंगा दिखा बशीर ने छोड़ा मैदान  
रालोद को ठेंगा दिखा बशीर ने छोड़ा मैदान   Updated Sat, 28 Jan 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
basir
बसपा प्रतीक
राष्ट्रीय लोकदल की टिकट पर दक्षिण सीट से प्रत्याशी चौधरी बशीर ने चुनावी मैदान छोड़कर सबको चौंका दिया है। उनके इस कदम से दक्षिण का गणित गड़बड़ा गया है। रालोद प्रत्याशी घोषित होने से पूर्व बशीर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। बाद में रालोद ने उन्हें टिकट दे दिया था। शुक्रवार को दोपहर लगभग पौने तीन बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे चौधरी बशीर ने नाम वापसी का समय खत्म होने से ऐन पहले अपना पर्चा वापस ले लिया। वह पर्चा लेकर नामांकन कक्ष से बाहर निकल भी नहीं पाए थे कि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया। कलेक्ट्रेट से वह सीधे अपने घर पहुंचे। उन्होेंने कहा कि बसपा उनका पुराना घर है और बसपा के समर्थन में नाम वापस लिया है।  
विज्ञापन


रालोद नेताओं के जाने के बाद पहुंचे कलेक्ट्रेट
चौधरी बशीर के समर्थक कलेक्ट्रेट में पूरी नजर रखे हुए थे। दरअसल, रालोद नेता पार्टी से बागी हुए नेम सिंह का पर्चा वापस कराने आए थे। नेम सिंह ने फतेहपुर सीकरी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर, जयपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र सिंह रावत, मानव चौधरी आदि नेम सिंह का पर्चा वापस करवाकर दोपहर लगभग ढाई बजे कलेक्ट्रेट से निकले थे। उनके जाने के बाद ही बशीर ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रालोद को झटका दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed