फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barricades around Banke bihari temple vrindavan in lockdown

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर की देहरी पर माथा टेकने पर भी बंदिशें, भक्तों में आक्रोश

Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
सार

  • लॉकडाउन में दर्शन बंद, भक्त मंदिर की देहरी पर टेक रहे थे माथा
  • पुलिस ने चारों तरफ लगा दी बैरिकेडिंग, भक्तों में आक्रोश

विज्ञापन
barricades around Banke bihari temple vrindavan in lockdown
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर की देहरी पर माथा टेककर अपने आराध्य को नमन करने वालों पर अब और बंदिशें लगा दी गई हैं। पुलिस ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे भक्त अब देहरी तक नहीं पहुंच सकेंगे। पुलिस के इस रवैये से बांकेबिहारी के भक्तों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


भक्तों का कहना है कि आराध्य के दर्शन तो लॉकडाउन के चलते नहीं हो पा रहे हैं। केवल अपने आराध्य की देहरी पर माथा टेककर ही अपने को धन्य समझ रहे थे, पर अब पुलिस ने यह बैरिकेडिंग लगाकर हठधर्मिता दिखाई है। इसे हटाया जाए, जिससे ठाकुर बांकेबिहारी की देहरी पर भक्त माथा तो टेक ही सकें।
विज्ञापन



सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी का कहना है कि लॉकडाउन में दर्शन नहीं कर पा रहे भक्त देहरी पर माथा टेक रहे थे। अब उसे भी बंद करा दिया गया, जो कि गलत है। मंदिर के चारों तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बैरिकेडिंग को हटाया जाए'

भक्त इंदर बघेल, बादाम सिंह का कहना है कि लॉकडाउन में मंदिर के दर्शन बंद करके सामाजिक दूरी का पालन कराया गया, पर अब मंदिर के चारों तरफ बैरिकेडिंग करके आस्था का आहत करना उचित नहीं है। इसे खोला जाए।

हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने कहा कि बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस-प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया है। जब मंदिर बंद हैं तो दर्शनार्थी आ नहीं रहे। फिर इसे लगाकर गलत किया गया है। इसे हटाया जाना चाहिए।  


यह भी पढ़ें- उद्योगपति ने बांकेबिहारी मंदिर को दिया दो करोड़ का चेक, अनूठी है आस्था की यह कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed