फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barkat Ali will be bsp candidate of South constituency

बसपा ने दक्षिण विधानसभा सीट से बरकत अली को उतारा

Mon, 09 May 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 09 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Barkat Ali will be bsp candidate of South constituency
बसपा ने दक्षिण विधानसभा सीट से बरकत अली को उतारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहुजन समाज पार्टी के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेताओं ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। मुख्य अतिथि आगरा-अलीगढ़ जोन के कोआर्डिनेटर सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि मोदी और मुलायम सिंह यादव भाई-भाई हैं। दोनों पार्टियां हिंदू और मुसलमानों में दंगे कराना चाहती हैं। विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, लेकिन गरीब हिंदुओं के हितों का उन्हें कोई ख्याल नहीं है। इस मौके पर दक्षिण विधानसभा सीट पर बसपा ने बरकत अली के नाम की घोषणा की। 
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चित्तौड़ ने बसपा सरकार में कराए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। गुंडाराज से लोग तंग आ चुके हैं। पूर्व मंत्री नरायन सिंह सुमन ने कहा कि अपहरण, व्यापारियों से लूट, बलात्कार और जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। सम्मेलन में बसपा पदाधिकारियों में आजाद सिंह, हेमेंद्र प्रताप सिंह, स्वदेश कुमार वीरु सुमन, भगवान सिंह कुशवाह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद रैना ने की। सम्मेलन में ध्रुव पाराशर, विक्रम सिंह, डा. भारतेंदु अरुण, गयाप्रसाद कुशवाह, चौधरी भीकम सिंह, विधायक गुटियारीलाल दुवेश, सूरजपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, कालीचरन सुमन, प्रताप सिंह बघेल, उमेश सैंथिया, संजीव प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वागत किया, कई बसपा में आए
सम्मेलन में बसपा प्रत्याशी बरकत अली, भीम व्यापार मंडल समेत कई लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस दौरान सपा से आधा दर्जन कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच के पास लात-घूंसे चले
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में आपस में भिड़ंत हो गई। लात-घूंसे चलने लगे। पार्टी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed