फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bareilly became 49 kilometers away due to route change

Agra News: रूट परिवर्तन से 49 किलोमीटर दूर हो गया बरेली

Wed, 24 Jul 2024 05:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Bareilly became 49 kilometers away due to route change
कासगंज। कांवड़ मेले के कारण बरेली जाने के लिए रूट परिवर्तन किया गया है। इस रूट परिवर्तन के कारण बसों को कादरगंज होकर गुजारा जा रहा है। इस कारण 49 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं 64 रुपये पहले से अधिक देने पड़ रहे हैं।कांवड़ मेले के कारण हुआ रूट परिवर्तन यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। अधिक दूरी तय करने में अधिक समय भी खर्च हो जा रहा है। बरेली जाने वाली बसों गंजडुंडवारा, कादरगंज होकर बदायूं के लिए भेजा जा रहा है। इस कारण बसों को अधिक सफर तय करना पड़ रहा है। बदायूं और बरेली दोनों ही स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को अब अधिक किराया देना पड़ रहा है। बदायूं जाने वाले यात्रियों को 61 किलोमीटर के स्थान पर 97 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है। वहीं बरेली जाने वाले यात्रियों को 114 किलोमीटर के स्थान पर 163 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया भी वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed