कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य पदों के लिए नामांकन भरे गए। नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। 2 मार्च को नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि है, इसके बाद सभी पदों के लिए दावेदारों की स्थिति साफ हो जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार योगेश कुमार, राजवीर सिंह यादव, मोरध्यवज, यतेंद्रपाल कुमार शर्मा, सत्येंद्रपाल सिंह बैस, दिनेशचंद्र जौहरी ने नामांन किया। जिनके पर्चे नामांकन के बाद सही पाए गए। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भगवान सिंह मसराना, राकेश कुमार, आदर्श कुमार सक्सेना ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए दो पद है, लेकिन इसके लिए एक ही नामांकन चंद्रपाल सिंह के किया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के लिए दो पद हैं, जिसके लिए तीन अधिवक्ता रंजन कुमार मौर्य, रामप्रकाश, सतेंद्र कुमार सैनी ने पर्चा भरा है। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए नरेंद्र कुमार व चरन सिंह, ट्रेजरार पद के लिए राजेश कुमार, हसीन अहमद ने नामांकन भरा है। जोइंट सेक्रेटरी के तीन पदों के लिए छह अधिवक्ताओं ने नामांकन किए हैं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकारिणी छह पदों के लिए आठ उम्मीदवार एवं कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए पांच नामांकन किए गए। चुनाव आयुक्त एवं चेयरमैन एल्डर कमेटी गुरुदयाल सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक नामांकन राकेश कुमार का पांच वर्ष पूर्ण न होने के कारण निरस्त किया गया है। दो मार्च को नामांकन पत्रों के वापसी की अंतिम तिथि है, इसके बाद उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी।