फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bar association elections today, advocates seek votes

Agra News: बार एसोसिएशन चुनाव आज, अधिवक्ताओं ने मांगे वोट

Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bar association elections today, advocates seek votes
कासगंज। बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव में बुधवार को वोट डाले जाएंगे। अधिवक्ताओं ने संपर्क कर अपने लिए वोट मांगे। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया। चुनाव के लिए पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 28 फरवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कर्मवीर सिंह सोलंकी, गिरजा शंकर दुबे, प्रदीप सक्सेना, मोरध्वज वर्मा, व श्यामेंद्र मिश्रा मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए महिपाल सिंह, हेम सिंह यादव, राजेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक गुप्ता व गौरव रायजादा केे बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनुराग शर्मा, शेर सिंह, मोहम्मद रफी खां चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के लिए अमित कुमार उपाध्याय, प्रदीप कनौजिया, चंद्रपाल सिंह व अब्दुल सलीम रहमानी के बीच मुकाबला है। वैसे तो ये सभी प्रत्याशी नामांकन वापसी के बाद से ही अपने लिए वोट मांग रहे थे, लेकिन मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने लिए वोट मांगे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह यादव ने बताया कि 450 सीओपी रजिस्टर्ड मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 28 फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed